फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक साल में 168 परिवारों को टूटने से बचाया, 188 दंपतियों ने किया संपर्क 

सार

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को लेकर अक्सर परिवार बिखर जाते हैं, लेकिन परामर्श केंद्र की टीम ऐसे परिवारों को जोड़ने के लिए प्रयासरत है, और वह काफी हद तक सफल भी है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवारों को टूटने से बचाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा एक वर्ष पूर्व शुरू किए गए परिवार परामर्श केंद्र ने एक साल में 168 घरों को टूटने से बचाया है। एक साल में कुल 188 दंपतियों ने परिवार परामर्श केंद्र से संपर्क किया। इनमें से 90 प्रतिशत परिवारों को उक्त केंद्र ने टूटने से बचाया है।

विज्ञापन


इस पहल का एक वर्ष पूरा होने पर कोतवाली नॉलेज पार्क में स्थित उक्त केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से विवादों के निपटारे को एक बेहतर कदम और टूटते हुए परिवारों को जोड़ने का श्रेष्ठ प्रयास करार दिया।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को लेकर अक्सर परिवार बिखर जाते हैं, लेकिन परामर्श केंद्र की टीम ऐसे परिवारों को जोड़ने के लिए प्रयासरत है, और वह काफी हद तक सफल भी है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जनपद में बड़ी संख्या में लोगों ने आत्महत्या की है और परिवार परामर्श केंद्र की तर्ज पर जल्द ही जिले में आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए कॉउंसलिंग सेंटर बनाया जाएगा, जहां परेशान लोगों की कॉउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें