पुन्हाना। पुलिस ने चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप में दो आरोपी तुफैल और मुरसलीन निवासी ऐंचवाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी लेख राम ने बताया कि वह शुक्रवार को करीब 3 बजे वाहन चेकिंग के दौरान चांदडाका गांव में मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आए, उनसे कागजात मांगें तो फर्जी पाए गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।