फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के पांच हजार किसानों को सरचार्ज में छूट, 30 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच हजार किसानों को सरचार्ज में छूट, 30 तक मौका
विज्ञापन

नोएडा। किसान उपभोक्ताओं को अपना बकाया भुगतान कर कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए विद्युत निगम ने सरचार्ज में शत प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की है। 30 जून से पहले विद्युत निगम के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर एक मुश्त बकाया का भुगतान करने वाले किसान उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके बाद किसान उपभोक्ताओं को मूल बिल व सरचार्ज दोनों का भुगतान करना होगा। पूरा बकाया बिल भुगतान करने वाले किसानों को नलकूप के लिए निशुल्क बिजली मुहैया कराई जाएगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया, यदि उपभोक्ता समस्त बकाये का भुगतान तीन मासिक किश्तों के विकल्पों में करते हैं तो सरचार्ज में 90 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। इसी तरह से यदि उपभोक्ता समस्त बकाये का भुगतान 6 मासिक किश्तों के विकल्प चुनते हैं तो उन्हें 80 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट दी जाएगी।
इस प्रक्रिया को अपना कर ले सकते हैं लाभ :
जो निजी नलकूप किसान उपभोक्ता निशुल्क विद्युत का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद मीटर स्थापित करने, केवाईसी अपडेट कराना होगा। बकाया का भुगतान करने की एकमुश्त व किश्तों की शर्तों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ :
योजना का लाभ एक अप्रैल 2023 से उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जाएगा जो अपना पंजीकरण कराकर कनेक्शन के सापेक्ष 31 मार्च 2023 तक के बकाये बिल का पूर्ण भुगतान कर दिया हो। पंजीकरण के समय उपभोक्ता को अपने शेष बकाये को एक साथ (एकमुश्त) या किश्तों में जमा करने के विकल्प का चयन करना होगा, उपभोक्ता को पंजीकरण के समय कुल बकाये की 30 प्रतिशत धनराशि पंजीकरण राशि के रूप में जमा करनी होगी। जिसके बाद उपभोक्ता को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें