फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन सोसाइटी में बन रहे ईवी चार्जिंग स्टेशन, एक समय में दो वाहन होंगे चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीसीएल ने 16 एवेन्यू, निराला एस्पायर और सुपरटेक-जार सोसाइटी में शुरू किया काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की तीन सोसाइटी के निवासियों को आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्ज करने में परेशानी नहीं होगी। जल्द ही वहां चार्जिंग स्टेशन काम करने लगेंगे। निजी कंपनी के साथ मिलकर एनपीसीएल ने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि तीनों स्टेशन पर फास्ट व स्लो चार्जर की सुविधा होगी और एक समय में दो वाहन को चार्ज किया जा सकेगा।


ग्रेनो वेस्ट व ग्रेटर नोएडा में ईवी की संख्या बढ़ रही है, लेकिन वहां पर चार्जिंग के साधन सीमित हैं। इसी को देखते हुए एनपीसीएल ने यह कदम उठाया है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की निराना एस्पायर व गौड़ सिटी-2 की 16 एवेन्यू सोसाइटी में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम जारी है। वहीं, ग्रेनो की सुपरटेक जार सोसाइटी में भी जोर-शोर से काम चल रहा है।
विज्ञापन

45-50 मिनट में बैटरी होगी फुल चार्ज
प्रवक्ता ने बताया कि फास्ट चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट और स्लो चार्जर की क्षमता 14 किलोवाट होगी। फास्ट चार्जर से 45-50 मिनट और स्लो चार्जर से चार-पांच घंटे में बैटरी फुल चार्ज होगी। फास्ट चार्जर का शुल्क 15.75 रुपये प्रति यूनिट और स्लो चार्जर का शुल्क 12.75 रुपये प्रति यूनिट होगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को जीएसटी भी देना होगा।
निराला एस्पायर सोसाइटी के स्टेशन पर बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां दो बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी बनेंगे। चालकों को बिना इंतजार किए पूर्णत: चार्ज बैटरी मिलेगी।
पांच और नए स्टेशन बनाने पर काम जारी
एनपीसीएल के अफसरों का कहना है कि शहर में पांच और ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन्हें शारदा विश्वविद्यालय, एनआरआई सोसाइटी, गौड़ सिटी-11 एवेन्यू, स्टेलर एमआई लिगेसी और इरोस संपूर्णम सोसाइटी में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में 12 ईवी चार्जिंग स्टेशन कार्यरत हैं। सबसे बड़ा स्टेशन तिलपता गांव में 130 मीटर रोड की तरफ है। वहां एक साथ चार बसों को चार्ज करने की सुविधा है। वहां पर 120 और 60 किलोवाट की चार्जिंग गन स्थापित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें