फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगवत प्रसाद शर्मा को मिला भारत रत्न गौरव अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवत प्रसाद शर्मा को मिला भारत रत्न गौरव अवार्ड
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ग्रेटर नोएडा के निवासी भगवत प्रसाद शर्मा को भारत रत्न गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल एजुकेशन फोरम (एनईएफ) की ओर से कोलकाता में आयोजित एक समारोह में दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। भगवत प्रसाद शर्मा लंबे समय से शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वर्ष 1996 में दक्षिण कोरिया की डेवू मोटर्स में कार्यरत रहने के दौरान उन्हें विदेशी मुद्रा से भरा एक पर्स मिला था, जिसे उन्होंने कंपनी प्रबंधन को सौंप दिया। इसके लिए कंपनी ने उन्हें ऑनेस्टी अवार्ड से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें