सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव के खिलाफ नवंबर 2023 में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की तरफ से दर्ज कराई इस रिपोर्ट के बाद पांच सपेरों की मौके से ही गिरफ्तारी हो गई थी। इसके बाद एल्विश यादव को भी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
बाद में एल्विश यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। शनिवार को वह थाइलैंड जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वह पहुंचा तो सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इस पर नोएडा के डीसीपी से जब एल्विश ने बात कराई तब बताया गया कि एल्विश इस समय जमानत पर बाहर है और नोएडा पुलिस से वांटेड नहीं है। इसके बाद एल्विश को थाईलैंड जाने की अनुमति दी गई।