फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलिवेटेड रोड एक तरफ से बंद, नीचे बढ़ा वाहनों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड एक तरफ से बंद, नीचे बढ़ा वाहनों का दबाव
विज्ञापन

रोड के नीचे कई यू-टर्न अस्थायी रूप से बंद, 25 अप्रैल तक बंद रहेगी सड़क

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मरम्मत कार्य की वजह से सेक्टर-18 से सेक्टर-60 की ओर जाने वाला एलिवेटेड रोड बंद होने से बृहस्पतिवार को सुबह और शाम पीक ऑवर में रोड के नीचे वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड के नीचे कई प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मरम्मत की वजह से सेक्टर-18 से सेक्टर-60 की तरफ जाने वाले एलिवेटेड रोड को 25 अप्रैल तक बंद किया गया है। इस कारण एक्सप्रेसवे, सेक्टर-18, दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को एलिवेटेड रोड के नीचे से जाना पड़ रहा है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि एलिवेटेड रोड के नीचे कुछ यू-टर्न और चौराहों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को अट्टापीर, राय रेजिडेंसी चौक, जलवायु विहार, मोदी माॅल और एडोब चौक से गंतव्य की ओर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-31-25 और सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे के पास की रेड लाइट का समय बढ़ाया है। वहीं, गिझौड़ चौक के बंद होने से अब सेक्टर-24 से सेक्टर-53 की ओर जाने वाले चालकों को गिझौड़ चौक से सीधे सेक्टर-54 के पास बने पेट्रोल पंप के सामने से यूटर्न से लेकर सेक्टर-53 होशियारपुर की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें