फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले आठ छात्र कोरिया जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-दक्षिण कोरिया में आयोजित 25वीं वर्ल्ड स्काउट जम्बूरी में करेंगे दिल्ली का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

-स्कूली बच्चों का वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात-मनीष सिसोदिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले आठ छात्र दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली 25वीं वर्ल्ड स्काउट जम्बूरी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस यात्रा का खर्चा दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा वैश्विक स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए गर्व की बात है।
दक्षिण कोरिया में एक से 12 अगस्त 2023 तक दक्षिण कोरिया में 25वां वर्ल्ड स्काउट जम्बूरी स्काउटिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें होने वाली गतिविधियां प्रतिभागियों में नेतृत्व और जीवन कौशल विकसित करने और उन्हें सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित हैं। सिसोदिया ने इसमें भाग ले रहे छात्रों और उनके प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह समावेशी शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छात्रों के कैरियर विकास में सहायता करेगा और छात्रों को अन्य देशों के छात्रों के साथ बातचीत करने और उनकी संस्कृति से सीखने का अवसर प्रदान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने ये साबित कर दिखाया है कि उनमें प्रतिभा कूट-कूट के भरी है, उन्हें बस केवल अवसर की जरूरत है। हमने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अवसर देने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि आज हमारे स्कूलों के बच्चे राष्ट्रीय-अंंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन को पूरा करते हुए आज दिल्ली में गरीब से गरीब तबके के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिल रही है। हमने स्कूलों के बुनियादी संसाधनों में बदलाव किए, शिक्षकों को देश विदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण दिलवाया गया। इसका नतीजा यह रहा कि हमारे रिजल्ट शानदार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें