फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार और नकदी की चाह में रिश्तों का कत्ल, विवाहिताओं संग मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- बागपत की दो सगी बहनों की शादी चिटहेरा गांव के भाइयों के साथ हुई थी
विज्ञापन

- दहेज उत्पीड़न की मांग पर महिला समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। दहेज में 10 लाख रुपये, स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने के चलते दो सगी बहनें विवाहिताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बागपत के घिटोरा गांव निवासी मोनिका व सोनम दोनों बहनों की शादी दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहेरा गांव में अक्षय भाटी व अभिषेक भाटी के साथ 14 फरवरी 2024 को हुई थी।
विज्ञापन

शादी में दोनों बहनों के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही 10 लाख रुपये की नकदी और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे थे। जिसको लेकर विवाहिताओं के साथ अभद्रता का व्यवहार किया जा रहा था। 8 मार्च को विवाहिताओं के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस समझा बुझाकर चली गई। दोबारा मारपीट करने पर विवाहिता ने अक्षय भाटी, अभिषेक भाटी, उर्मिला देवी, सतवीर भाटी, सपना भाटी, करण खारी और निशा के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें