फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दंपती ने डेढ़ साल की बच्ची को कार में छोड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कस्बे में बृहस्पतिवार शाम एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। यहां एक दंपती अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को कार में बंद कर बाजार में खरीदारी करने चले गए। करीब 30 मिनट तक बच्ची कार के अंदर अकेली रही। इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची कार के अंदर लगातार रो रही थी और घबराई हुई दिखाई दे रही थी। गर्मी और बंद कार को देखते हुए लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोगों ने बच्ची को बाहर निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ने का प्रयास भी किया। इसी दौरान बाजार से खरीदारी कर बच्ची के माता-पिता भी वापस पहुंच गए। लोगों और पुलिस ने दंपती को उनकी लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। बाद में माता-पिता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस का कहना है कि मामले में बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। माता-पिता ने अपनी गलती मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें