फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो बैंक खातों से 2.89 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-46 निवासी एक व्यक्ति के आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से कुल 2.89 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देशराज सिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके दोनों बैंक खातों में सेंध लगाकर रकम निकाल ली। जब उन्हें खाते से रुपये निकलने का पता चला तो उन्होंने लेनदेन की जानकारी जुटाई और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें