नोएडा जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करती एएनएम और आशा
नोएडा। एनएचएम संविदा कर्मियों के प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ता भी शामिल हो गईं। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं, कुछ एएनएम की ओर से सीएमओ कार्यालय में भी प्रदर्शन जारी रखा गया। इस दौरान एएनएम के साथ ही आशा भी नारेबाजी करती नजर आ रही थीं और इनका कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार जारी है। इस हड़ताल से बच्चों का टीकाकरण बाधित हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान पद के लिए समान कार्य-समान वेतन का नियम लागू समेत अन्य मांगें रखी हैं। ब्यूरो
नोएडा जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करती एएनएम और आशा