फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देवेंद्र बने प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल पंजाब के प्रभारी का काम देख रहे हैं, चुनाव बाद होगा स्थायी अध्यक्ष का चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है। देवेंद्र फिलहाल पंजाब के प्रभारी का काम देख रहे हैं। ऐसे में वे दोनों जगह काम करेंगे। इससे पहले वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। अमर उजाला ने इस बारे में पहले ही खबर प्रकाशित कर दी थी कि अस्थायी अध्यक्ष ही नियुक्त किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस स्थायी अध्यक्ष नियुक्त करेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में शीला दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे, जिनमें देवेंद्र भी शामिल थे। इससे पहले वे राष्ट्रीय सचिव भी बने थे और राजस्थान के सह प्रभारी व उत्तराखंड के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में पार्षद के तौर पर राजनीति शुरू की थी। वर्ष 2007 में दूसरी बार पार्षद चुने गए थे। इसके बाद वर्ष 2008 व 2013 में बादली से विधायक चुने गए, लेकिन वर्ष 2015 व 2020 में चुनाव हार गए। देवेंद्र ने वर्ष 2019 व इस बार पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांगी थी। वर्ष 2019 में कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को टिकट दिया था। वहीं, इस बार पश्चिमी दिल्ली सीट गठबंधन में शामिल आप के हिस्से में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें