फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन के दौरान महिला और पुलिसकर्मियों के बीच होती झड़प। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पुरानी आबादी के मामलों का निस्तारण, मुआवजा और 10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को ग्रेनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसानों को बसों में भी बैठा लिया। हालांकि, वार्ता की सहमति बनने पर किसान शांत हुए। किसान संघर्ष समिति के संयोजक मनवीर भाटी के नेतृत्व में किसान प्राधिकरण का घेराव करने पहुंचे। नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। गेट पर रोकने के दौरान महिलाओं समेत किसानों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद किसान गेट पर ही धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने पर भी जब किसान नहीं माने तो उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर ली गई। कुछ किसानों को पुलिस ने बस में भी बैठा लिया। हालांकि, शाम 7 बजे किसानों को उतार दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया। देर शाम तक किसान और अधिकारियों से बीच वार्ता चलती रही। वहीं, जय जवान जय किसान मोर्चा के संयोजक सुनील फौजी का कहना है कि पल्ला गांव से किसान दादरी के लिए पैदल कूच करेंगे। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा।
81 गांवों के युवा अर्धनग्न होकर आज प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे
हरौला बरात घर पर प्राधिकरण के खिलाफ 81 गांवों के किसानों का धरना मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। प्रहलाद चौहान की अध्यक्षता व सुधीर चौहान के संचालन में किसानों ने पंचायत कर निर्णय लिया कि बुधवार को युवा प्राधिकरण के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्राधिकरण में बोर्ड बैठक नहीं होने दी जाएगी। उधर, भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धरने पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि किसान मांग पूरी कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण से लेकर नेता और सरकार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बोर्ड बैठक नहीं होने दी जाएगी। अफसरों को प्राधिकरण तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण किसानों की समस्याओं का समाधान करे नहीं तो डीएनडी को जाम कर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्राधिकरण अधिकारी न सुधरे तो उनकी खामियों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। किसानों की समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन नोएडा किसानों के साथ लड़ाई लड़ेगा। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान, विकास गुर्जर, प्रेम सिंह, सुभाष समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें