फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली सरकार ने संकरी गलियों में तैयार करवाया विश्व स्तरीय स्कूल ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
-मैदानगढ़ी में तैयार ब्लॉक का शिक्षा मंत्री आतिशी ने उद्घाटन कर बच्चों को किया समर्पित
विज्ञापन


-स्कूल में टूटे जर्जर क्लासरूम की जगह बनाया गया है स्कूल ब्लॉक

-चार मंजिला ब्लॉक में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम की मिलेगी सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मैदानगढ़ी गांव की संकरी गलियों में स्थित गवर्नमेंट को-एड सेकेंडरी स्कूल में एक विश्व स्तरीय चार मंजिला स्कूल ब्लॉक तैयार करवाया है। इसे स्कूल में टूटे जर्जर क्लासरूम की जगह बनवाया गया है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को इसका उद्घाटन कर इसे बच्चों को समर्पित किया। छात्रों की संख्या ज्यादा होने से स्कूल दो शिफ्ट में चलता था, लेकिन नया ब्लॉक बनने से अब यह एक ही शिफ्ट में चलेगा। इसके बनने से मैदानगढ़ी, रायपुर, छत्तरपुर, नेब सराय सहित आसपास के इलाकों में रहने वालों बच्चों को लाभ मिलेगा।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि चार मंजिला इस नए स्कूल ब्लॉक में लाइब्रेरी व स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विजन से दिल्ली में शिक्षा की तस्वीर बदल दी है और विश्व स्तरीय शिक्षा के जरिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। जल्द अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आयेंगे और मौजूदा स्कूल में एक और नए ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैदानगढ़ी गांव की संकरी गलियों में जहां जगह की कमी रही वहां के लिए यह नया स्कूल ब्लॉक महत्वपूर्ण है। जहां ये चार मंजिला स्कूल है वहां कुछ साल पहले तक टूटे-फूटे टीन शेड वाले चार कमरे हुआ करते थे। जगह की कमी के कारण बच्चे मजबूरी में टीन शेड में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों की खस्ता हाल के कारण अक्सर बच्चे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे। स्कूल में पढ़ाई का अच्छा स्तर न मिलने के कारण वो अच्छे कॉलेज नहीं जा पाते थे। वर्ष 2015 से अब तक केवल क्लासरूम ही नहीं बने बल्कि यहां अच्छे डेस्क आए, शानदार लाइब्रेरी बनी, अत्याधुनिक लैब्स बनी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार का मानना है कि जब तक हम अपने टीचर्स को विश्व स्तरीय अनुभव नहीं देंगे तब तक वह बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उन्होंने जेल में होने के बावजूद भी दिल्ली का एक भी काम रुकने नहीं दिया। वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और इस स्कूल में एक और नए बिल्डिंग ब्लॉक का निर्माण करेंगे और इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें