फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अखाड़े को लेकर ग्रामीण व पहलवानों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ा संचालक व नौ नामजदों सहित 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
नवादा गांव के शनिधाम मंदिर के पास सरकारी जमीन पर अखाड़े को लेकर ग्रामीण व पहलवान आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर अखाड़ा चल रहा है। इसका विरोध किया तो लाठी-डंडो से मारपीट की गई। वहीं, अखाड़ा संचालक का आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने के मकसद से अखाड़ा खोद दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर अखाड़ा संचालक सहित नौ नामजदों और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के पास सरकारी जमीन है, जो मंदिर का हिस्सा है। मंदिर की तरफ से कुछ जमीन अखाड़ा शुरू करने के लिए दी गई थी। अखाड़ा संचालक अब बाकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो अखाड़ा संचालक ने पहलवान व बाउंसरों को बुला लिया और पुजारी के साथ-साथ ग्रामीणों से मारपीट की। वहीं अखाड़ा संचालक का कहना है कि सरकारी जमीन पर अस्थायी अखाड़ा बना हुआ है। जो कई वर्ष से अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के साथ युवा कुश्ती के गुर सीख रहे हैं। यहां अभ्यास करने वाले पहलवान ने हाल ही में यूपी केसरी का खिताब जीता है। ग्रामीण और पुजारी मिलकर अखाड़े की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण अखाड़े को खुदवा दिया गया। जब इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। कई पहलवानों को चोटें आई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें