फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना 19 संक्रमित आए। इस दौरान कोरोना से जिले में 2 संक्रमितों की मौत भी हुई। दोनों संक्रमित कई दिनों से नलहड मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे जिनकी यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। कॉलेज प्रशासन द्वारा दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान सात संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व बुधवार को भी 8 कोरोना संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 939 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97- 97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 13 व अन्य अस्पतालों में भी 1 मरीज उपचाराधीन है। 35 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 19 संक्रमितों में से तावडू, मोहम्मदपुर अहीर में 2-2 व नलहड मेडिकल कॉलेज, नूंह, मदापुर, बिसरू, पिनगवां, किरंज जाट, माहौली, कालपुरी, खोरी कलां, शिकारपुर, शिकरावा पीएचसी, राहुका, पलड़ी, सलंबा, दिहाना व रेहना में एक एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 49 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5995 संक्रमित आए है इनमें से 5814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 132 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5542 लोगों की रिपोर्ट आना बाकि है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 3.62 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 96.98 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
5194 लोगों का हुआ टीकाकरण
शुक्रवार को जिले में कुल 5194 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 866, 3947 को दूसरी, 5 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 376 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानि कुल लोगों 5194 का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 764477 व 397540 दूसरी, 15 से 18 को 37905 व इसके अलावा अभी तक कुल 1047 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 62 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें