हवा में उड़ी बालू तो गंगा किनारे दिखे दफन शव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना: कोसीकलां नगर पालिका से 45 दिनों में जारी हुए 32 मृत्यु प्रमाणपत्र
मथुरा जनपद की कोसीकलां नगर पालिका की ओर से पिछले 45 दिन के भीतर करीब 32 लोगों के डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र) जारी किए जा चुके हैं। पालिका में अभी और भी आवेदन आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक मरने वालों की कोई गणना नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है...
और पढ़ें
अलीगढ़: डेढ़ माह में बनाए 761 मृत्यु प्रमाणपत्र
कोरोना महामारी अलीगढ़ में कहर ढा रही है। बेशक सरकारी आंकड़ों में कोरोना की दूसरी लहर में जिले में मात्र 43 मौतें हुई हैं। मगर एक आंकड़ा ऐसा भी है, जो सभी को चौंका रहा है और सवाल खड़े कर रहा है। नगर निगम के इन आंकड़ों पर गौर करें तो मौत की वजह स्पष्ट नहीं, मगर डेढ़ माह में सैकड़ों लोग जान गवां चुके हैं। अकेले नुमाइश मैदान स्थित श्मशान स्थल में रोजाना औसतन 5 से 6 शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, नगर निगम ने एक अप्रैल से 16 मई तक 761 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। इनमें 150 से अधिक प्रमाणपत्र एक अप्रैल से पहले मरने वालों के हैं। जबकि शेष 600 प्रमाणपत्र एक अप्रैल के बाद मरने वालों के हैं, जो कोरोना/संबंधित बीमारियों या फिर अन्य बीमारियों से मृत लोगों के हैं...
और पढ़ें