फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी : नोएडा के रेस्तरां में ग्राहकों पर फिर जानलेवा हमला, मालिक और स्टाफ ने किया लहूलुहान

Tue, 03 May 2022 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

फूड विला एंड चाय सुट्टा रेस्तरां में ग्राहकों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया गया। ग्राहक और कैफे के स्टाफ के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसका अंजाम मारपीट और चाकूबाजी के रूप में सामने आया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 15 के एक रेस्तरां में एक बार फिर मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। फूड विला एंड चाय सुट्टा रेस्तरां में ग्राहकों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया गया। ग्राहक और कैफे के स्टाफ के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसका अंजाम मारपीट और चाकूबाजी के रूप में सामने आया। 

विज्ञापन


दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक और दोनो स्टाफ पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार लिया है। 

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा सेक्टर 15 के एक रेस्टोरेंट जिसका नाम फूड विला एंड चाय सूट्टा है वहां 2 ग्राहकों पर चाकू से हमला कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला 30 अप्रैल का बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें