नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को दोपहर 12 बजे फिरोजपुर झिरका हल्के के महूं चोपड़ा पहुंचेंगे। यहां वह करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को आमजन को समर्पित करेंगे। शुक्रवार को उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त व एसपी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के महू आगमन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि महू में नूंह जिला की विकास योजनाओं की शुरूआत मुख्यमंत्री द्वारा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला नूंह से जुड़ी आधारभूत ढांचागत विकास योजनाओं को लोकार्पण किया जाएगा। जिला की जनता में मुख्यमंत्री के अभिनंदन को लेकर पूरा उत्साह है। मुख्यमंत्री महूं चोपड़ा की विकास रैली में करोड़ों रुपये की 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।