ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की तीन छात्राओं से शनिवार को बिलासपुर में बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए किशोर के साथ मारपीट तक कर दी।
पीड़ित छात्राओं ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन छात्राएं बिलासपुर कस्बा स्थित डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती हैं। शनिवार को छात्राएं परीक्षा देने के बाद दोपहर को अपने किशोर भाई किशोर के साथ कार में सवार होकर घर लौट रही थी।
बिलासपुर से ही एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार का पीछा करने लगे। दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर हतेवा फॉर्म के पास बाइक सवार युवकों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों युवकों अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। किशोर ने बाइक सवार युवकों का विरोध किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आएं।
आरोपी युवक फिर भी कार का पीछा करते हुए दनकौर तक आ गए
आरोपी युवक फिर भी कार का पीछा करते हुए दनकौर तक आ गए। आरोप है कि कस्बे में बिहारीलाल चौक पर आरोपियों ने कार को फिर से ओवरटेक किया और गाड़ी को रोक लिया। दोनों मनचले युवकों ने बाइक से उतरकर कार के पास पहुंचे और छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे।
छात्राओं के भाई ने विरोध किया आरोपियों ने उस किशोर के साथ ही मारपीट कर दी। हालांकि छात्राओं के शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए और छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को घटना स्थल से ही दबोच लिया।
पहले तो आरोपी युवक की जमकर धुनाई की और फिर छात्राओं से चप्पल से पिटवाकर पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, आरोपी युवक को छुड़वाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।
छेड़छाड़ की बढ़ रही घटनाएं
- फोटो : demo pics
छेड़छाड़ की बढ़ रही घटनाएं
दनकौर में पिछले चार माह में छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो गई है। मगर एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कई आरोपियों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर भी दिया लेकिन पुलिस दबाव में आकर आरोपियों को छोड़ देती है। दनकौर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होना आम बात है।
- फोटो : demo
कुछ प्रमुख घटनाएं
3 जनवरी को कस्बे से ट्यूशन पढ़कर लौट रही इंटर की दो छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़
15 जनवरी को दो छात्राओं के साथ बीएल चौक के पास की छेड़छाड़
10 फरवरी को कस्बे में स्थित डिग्री कॉलेज की छात्राओं से कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास
22 फरवरी को छात्राओं का हाथ पकड़कर भरे बाजार में अभद्रता
27 मार्च को कस्बे के तुलसीनगर मोहल्ले में मंदिर से लौट रही युवती से पड़ोस के ही युवक ने की अश्लीलता
7 अप्रैल को सलारपुर अंडरपास के पास छात्रा से कॉलेज के ही छात्र ने की अभद्रता