फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश भारी पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

दिनदहाड़े दो कार सवारों पर चलाई गोली
- शहर के अलग-अलग क्षेत्र में हुई वारदात से पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
- हमले में घायल एक शिक्षक के पैर में लगी गोली, बाल-बाल बचे जल निगम के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दो अलग अलग क्षेत्रों में कार सवार लोगों पर गोली चला दी। दिनदहाड़े हुई दोनों वारदात से शहर की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पहली वारदात दोपहर करीब 2 बजे के गोल्फ कोर्स के सामने सरेआम हुई। एक कार सवार शिक्षक को गोली मार दी। गोली कार सवार के पैर में लगी। वहीं, महामाया फ्लाईओवर के पास दिनदहाड़े जल निगम के एक अधिकारी की कार पर फायरिंग कर दी गई। इसमें अधिकारी बाल-बाल बच गए। दोनों वारदात की शिकायत पुलिस से की गई है। जिसके बाद एसएसपी ने शहर के पुलिस अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई है।

वारदात 1
गोल्फ कोर्स के सामने कार सवार शिक्षक को मारी गोली
सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक कार पर फायरिंग कर दी। गोली कार सवार शिक्षक के पैर में लगी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मूल रूप से भागलपुर, बिहार निवासी सुजीत सिंह शिक्षक हैं और सेक्टर-107 में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे भांजे सत्यम के साथ गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। मेट्रो स्टेशन से पहले गोल्फ कोर्स के सामने वह कार रोक मोबाइल पर बात करने लगे। तभी बाइक सवार दो बदमाश कार के पास पहुंचे। बदमाशों ने कार पर तमंचा मारते हुए शीशा नीचे करने को कहा। सुजीत ने शीशा नहीं खोला तो बदमाशों ने बाहर से ही तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से एक गोली सुधीर के दाएं पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश लोगों की आता देख बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


वारदात 2
जल निगम के अधिकारी की कार पर फायरिंग
महामाया फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दोपहर बाद करीब 3 बजे जल निगम के एक अधिकारी की कार पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल बाल बच गए। गोली कार में लगी। इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई। हालांकि पुलिस को इसकी लिखित शिकायत नहीं मिली है। पश्चिमी यूपी के एक जिले में तैनात जल निगम के अधिकारी अपनी कार से सेक्टर-37 के रास्ते महामाया फ्लाईओवर की तरफ जा रहे थे। फ्लाईओवर से कुछ दूर पहले ही बदमाशों ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस पर लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद भी अधिकारी नहीं रुके, तो बदमाश ग्रेटर नोएडा की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


---
कोट
कार सवार शिक्षक को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसमें कुछ सुराग भी मिले हैं। वहीं महामाया फ्लाईओवर के पास कार पर फायरिंग की सूचना 100 नंबर पर मिली थी लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कॉलर के नंबर के आधार पर ट्रेस कर रही है।- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें