फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकबर हत्या कांड को लेकर मेवात के युवा 26 जुलाई को निकालेंगे 15 किलोमीटर पैदल मार्च पास्ट: आरिफ खान बघोला

विज्ञापन
विज्ञापन
रकबर हत्याकांड के विरोध में पैदल मार्च कल
विज्ञापन

नूंह। रकबर हत्या मामले में रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहुजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 26 जुलाई को फिरोजपुर झिरका से राजस्थान बॉर्डर वाया कोलगांव तक करीब 15 किलोमीटर तक पैदल मार्च निकालने का मेवात के युवाओं ने फैसला लिया है।
विज्ञापन

युवा नेता आरिफ खान बघोला का कहना है कि रामगढ़ के भाजपा विधायक ज्ञान चंद आहुजा ने रकबर की पिटाई को जायज ठहराया और गोरक्षकों का बचाव किया है। आरिफ का कहना है कि रकबर को इंसाफ दिलाने और विधायक ज्ञान चंद आहुजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की लेकर यह पैदल मार्च निकाला जा रहा है। यह पैदल मार्च फिरोजपुर झिरका से पहले गांव कोलगांव जाएगा फिर वहां से राजस्थान बॉर्डर तक जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें