फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकबर मेडिकल रिपोर्ट से हुआ खुलासा, मारपीट से हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट से मौत की बात
विज्ञापन

नूंह। रकबर की मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उसकी मौत मारपीट के कारण हुई। मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टरों के तीन सदस्य बोर्ड ने जारी की है। एमएस सर्जन डॉक्टर संजय गुप्ता, एमडी मेडिसन डॉ. अमित मित्तल और मेडिकल जूरिस्ट डा. राजीव गुप्ता के बोर्ड ने अपनी राय देते हुए बताया कि रकबर के शरीर पर 12 गहरे चोट के निशान हैं। उसकी दो पसलियां टूटी हुई थीं और एक हाथ व एक पैर की हड्डी टूटी हुई थी। मुंह पर चोट के निशान थे। रिपोर्ट में लिखा गया है कि मौत शरीर के अंदर अधिक खून बहने से हुई है। वहीं मौत का समय और अन्य जानकारी जानने के लिए बोर्ड ने विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें