फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटवरलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, गुरुग्राम, यूपी ऑल, दिल्ली सहित सभी केंद्र
विज्ञापन

--------------------
हेडिंग: छह राज्यों में वांटेड व हजारों को ठगने वाले दो भाई गिरफ्तार
37 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज, रिलायंस कंपनी में मैन पावर के नाम पर भी की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। छह राज्यों में वांटेड दो ठगाें अमित स्याल व अमन स्याल को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मंगलवार को रजनीगंधा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। दोनों ल्यूरेंट एंड बीनॉन मैनेजमेंट कंसलटेंट नाम की फर्म के जरिये जालसाजी करते थे। फर्म का सीईओ अमन गोरखधंधे का मास्टर माइंड है। आरोपियोें एक ही प्रॉपर्टी बेचकर और रिलायंस व अन्य कंपनियों में मैन पावर के नाम पर हजारों लोगों से ठगी की है। इन पर यूपी, महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश, गोवा, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आय से अधिक संपत्ति रखने व धोखाधड़ी के 37 मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत के मुताबिक, दोनों गुरुग्राम के डीएलएफ फेज चार के रहने वाले हैं। दोनों एक ही प्रॉपर्टी को विभिन्न शहरों के कई लोगों को बेच देते थे। इसके बाद पैसे लेकर भाग जाते थे। साथ ही, रिलायंस व अन्य कंपनियों में मैन पावर देकर कर्मचारियों के वेतन व पीएफ के पैसे रख लेते थे। दोनों भाई मकान, फ्लैट और गेस्ट हाउसों को लीज पर लेकर उनके मालिकों को करोड़ों रुपये ठगते थे। थाना सेक्टर-20 में उनके खिलाफ सेक्टर-6 के कारोबारी सुधीर गुप्ता ने मामला दर्ज कराया था। दोनों भाइयों ने एक प्लॉट बेचने के नाम पर उनसे पौने दो करोड़ रुपये ले लिए थे, लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की थी। इसके अलावा थाना सेक्टर-39 में भी इनके खिलाफ वर्ष 2014 में सेक्टर-44 गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी देवेंद्र सिंह चावला ने भी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बैंक को भी नहीं बख्शा
पुलिस के मुताबिक इनके पास एक मर्सडीज बेंज कार है। जिसका एक्सिस बैंक से लोन कराया गया था। इसकी किस्त भी उन्होंने नहीं दी और न ही कार का रजिस्ट्रेशन आरटीओ में कराया। जब बैंक ने नोटिस जारी किया तो वह साफ मुकर गए कि उन्होंने कोई लोन भी लिया है। जांच में पता चला कि बैंक में जो दस्तावेज जमा किए थे। वह सब फर्जी थे। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में इसका मुकदमा चल रहा है।
हमेशा बाउंसर के साथ रहते हैं
दोनों भाई बाउंसर लेकर चलते हैं। इनके आफिस में किसी को घुसने की अनुमति नहीं थी। आफिस में काम करने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। अमन ने अपने गेस्ट हाउस में काम करने वाली रिशेप्सनिस्ट से ही लव मैरिज की है। इसी तरह की धोखाधड़ी में कई थानों में वह भी नामजद है।
सिंगापुर में उड़ाते थे कमाई
दोनों ग्रेजुएट भाई दस वर्षों से ठगी कर रहे हैं। पहले ये लोग कंपनियों में मैन पावर का सप्लाई का काम करते थे। यहां से ठगी करने के बाद ये लोग फ्लैट, प्रॉपर्टी बेचने में फर्जीवाड़ा का काम करने लगे। दोनों भाइयों की पसंदीदा जगह सिंगापुर हैं। दोनों फर्जीवाड़े के पैसे से सिंगापुर में मौज मस्ती करते हैं।
विज्ञापन

----------------
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी छह राज्यों से वांटेड हैं। दोनों भाइयों ने हजारों लोगों से ठगी की है। इन दोनों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें