फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायचा गांव में बारात की चढ़त में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो----
विज्ञापन

मायचा गांव में बारात की चढ़त
में चलाई गोली, वीडियो वायरल
- डीजे पर डांस करने के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, दो घायल
- वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई दादरी कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव में सोमवार रात बारात की चढ़त के दौरान जमकर गोलियां चलाई। मंगलवार को वायरल लुए वीडियो में एक युवक दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर गोली चलाता दिख रहा है। वहीं, इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार रात मायचा गांव निवासी सत्ते उर्फ सतपाल की बेटी की शादी थी। नोएडा के गांव कामबख्शपुर (गुरजा की झोपड़ी) से बारात आई थी। चढ़त शुरू होने के कुछ देर बाद ही एक युवक ने दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर बाराती और ग्रामीणाें में हलचल मच गई।
विज्ञापन

बारात में बुढ़ैना गांव के युवक भी शामिल थे। डीजे पर डांस करने को लेकर कामबख्शपुर और बुढ़ैना गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान दो युवक घायल हो गए। वहीं, गोली चलाने वाले की फायरिंग लगातार जारी रही। जिस पर ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। कुछ देर बाद दादरी कोतवाली प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक घायल फरार हो गया। वहीं घटना के बाद दोनों परिवार की खुशियां फीकी हो गईं।
विज्ञापन

--------
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया संज्ञान
शादी में गोली चलाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दादरी कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। जबकि सोमवार रात ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह का कहना है कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शिकायत के आधार पर मारपीट के मामले में चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, वीडियो से गोली चलाने वाले की पहचान की जा रही है। उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें