फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पत्नी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर
पत्नी का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नए साल के जश्न के दौरान दोस्तों के साथ शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। पत्नी ने कोतवाली सेक्टर 20 में शिकायत की है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की रहने वाली पूजा परिवार के साथ सेक्टर-8 में रहती है। उसका पति एक कंपनी में काम करता है। पूजा ने पुलिस को बताया कि पति सोमवार को शाम से ही शराब पी रहा था। देर शाम पति के कुछ दोस्त भी आ गए। इस दौरान पत्नी अधिक शराब पीने पर उसे रोकने लगी। इस बात पर वह नाराज हो गया। उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और डंडे से सिर पर वार किया। पूजा का सिर फूटने से खून बहने लगा। हालांकि, देर रात पति ने उसका प्राथमिक उपचार भी कराया। वहीं, सूचना पाकर अलीगढ़ से महिला की मां भी आ गई। वह उसे लेकर कोतवाली सेक्टर 20 पहुंची। मां का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर पूजा से मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें