फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी-------------

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड और सहारनपुर समेत अन्य संस्करण के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

आचार्य बालकृष्ण ने नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार
- फर्जी आईडी से करता था अश्लील बात, बाबा रामदेव पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-20 पुलिस ने पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील बात करने और लड़कियों को फंसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आईडी से बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसकी पहचान मोहम्मद जिशान निवासी चिकलाना जिला सहारनुपर के रूप में हुई है। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जिशान ने आचार्य बालकृष्ण के नाम और फोटो के साथ फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। इस फेसबुक अकाउंट से बड़ी संख्या में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के अनुयायी जुड़े हुए थे। आरोपी अनुयायियों से चैट के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। साथ ही विरोध करने पर अनुयायियों के साथ गाली-गलौज तक करता था। फर्जी आईडी पर आचार्य बालकृष्ण के नाम से अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी।
विज्ञापन

इसी 4 जुलाई को सेक्टर-5 स्थित वैदिक ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड के सीईओ प्रमोद जोशी ने सेक्टर-20 में केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-10 से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह फेसबुक आईडी लड़कियों को फंसाने के लिए बनाई थी।

लड़कियों को देता था नौकरी दिलाने का लालच
फर्जी प्रोफाइल बनाकर आरोपी पैसे लेकर लड़कियों को पतंजलि में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नौकरी दिलाने के बदले मिलने वाली रकम अपने खाते में रकम जमा करा लेता था। साथ ही वह पतंजलि के अधिकारियों के साथ संबंध बनाने के बदले में मोटी रकम दिलाने की बात कहता था।
विज्ञापन


किसी को जानबूझकर बदनाम करना ठीक नहीं है। इस साजिश के पीछे जो लोग हैं, वह भी पकड़े जाने चाहिए। आरोपी को गिरफ्तार करने पर नोएडा पुलिस का धन्यवाद। - एसके तिजारावाला, प्रवक्ता, पतंजलि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें