फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर अपहरण करने के प्रयास में चार के विरूद्व केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तमंचे के बल पर अपहरण के
प्रयास में चार के खिलाफ केस

फिरोजपुर झिरका/तावडू़। उपमंडल के एक गांव में कुछ युवकों द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर हथियार के बल पर अपहरण करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस का सहयोग न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक माह पूर्व पीड़ित नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली सोई हुई थी। परिजन घरेलू कार्य से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान मौका पाकर आरोपी घर में घुस गए। दो युवकों ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। जबकि दो अन्य आरोपियों ने पीड़िता पर तमंचा तान दिया। आरोपियों की इन हरकतों को देख पीड़िता डर गई। पीड़िता के अनुसार इसी दौरान उसका पिता घर पर आ गया। जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी सलाउद्दीन व गांव मेवली निवासी साबिर व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश की पालना कर पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें