फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने स्कूटी सवार दंपति व उनके भांजे को टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

-हादसे के बाद चालक टेंपो समेत मौके से फरार
-इलाज कराकर लौट रहा थे दंपती व उनका भांजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में शनिवार देर रात एक टेंपो ने एक ही स्कूटी पर सवार दंपती और उनके भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में कुचलने से शकुंतला (47) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और भांजा घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक टेंपो समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल शकुंतला के पति राजू व उसके भांजे सोनू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी टेंपो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजू परिवार के साथ पद्म सिंह रोड, बापा नगर, करोलबाग में रहता है। इसका साप्ताहिक बाजारों में जुर्राब बेचने का काम है। राजू पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा है। शनिवार शाम को उसकी तबीयत कुछ खराब हुई तो वह पत्नी व भांजे सोनू के साथ लेडी हार्डिंग अस्पताल चला गया। देर रात को 2.30 बजे अस्पताल से इलाज के बाद उसको घर भेज दिया गया। राजू एक ही स्कूटी पर पत्नी शकुंतला और भांजे सोनू के साथ घर लौट रहा था। पचकुइंया रोड से होते उनकी स्कूटी हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आए टाटा 407 ने इनकी स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें