फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के बेटे सहित तीन के खिलाफ नाबालिग से गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: ग्राम प्रधान के बेटे सहित तीन पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

दो दिन से किशोरी परिजन के साथ काट रही थी पुलिस के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर के एक गांव में मंगलवार रात रामलीला देखकर लौट रही किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे सहित तीनों युवकों मामला दर्ज किया गया है। दो दिन तक किशोरी और परिजन को जांच के नाम पर टरकाने के बाद मीडिया में मामला आने पर पुलिस ने पिता की शिकायत ग्राम प्रधान के बेटे प्रवीन, मुख्य आरोपी राहुल व राम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी पहले भी पीड़ित के साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी के घर शिकायत करने पर परिजन किशोरी को बहू बनाकर अपने घर में रखने की धमकी भी देते थे। इससे आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। जेवर के कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि किशोरी और मुख्य आरोपी राहुल के दो साल से संबंध थे। मंगलवार को राहुल ही प्रवीन व राम को साथ लेकर गया था। दो दिन से किशोरी के परिजनों से शिकायत देने के लिए कहा गया, लेकिन उसने बृहस्पतिवार शाम को ही शिकायत दी। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें