फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचिंग के दौरान दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमारों ने पीएचडी कर रहे छात्र को मारा चाकू
विज्ञापन

पढ़ाई के बाद घर लौटने के दौरान वारदात, मोबाइल छीन ले गए बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिला के मुखर्जी नगर इलाके में झपटमारों ने स्नेचिंग के दौरान पीएचडी कर रहे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।
इसमें छात्र संदीपन बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश पीड़ित का मोबाइल छीनकर फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन करने की कह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार संदीपन नामक छात्र पटेल चेस्ट के रिहायशी इलाके में रहता है। वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी कर रहा है। अक्सर वह पढ़ाई कर देर रात को अपने घर लौटता है। आरोप है कि रविवार देर रात को संदीपन पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इस बीच मुखर्जी नगर थाने के सामने नाला पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीपन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू के छात्र निकालेंगे कैंडल मार्च
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का नंबर नोट कर पुलिस को भी दिया। लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर जब घटना की जानकारी बाकी छात्रों को लगी तो वह नाराज हो गए। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर बुधवार को दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स में कैंडल मार्च निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें