फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच में सफर करने, चेन खींचने के मामले में 35 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कोच में सफर करने, चेन खींचने के मामले में 35 गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के तहत दादरी स्टेशन पर आरपीएफ ने अभियान चलाकर गाड़ियों की महिला कोच में सफर करने, चेन खींचने और छत पर बैठकर यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर लोकल यात्री गाड़ियों में अभद्रता करने की शिकायतें आए दिन मिल रही थीं। शिकायतों को ध्यान में रखते हुए रविवार को आरपीएफ निरीक्षक संजय कुमार आर्य और उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह की टीम ने यात्री गाड़ी 64111 ईएमयू , 64103 ईएमयू समेत चार ट्रेनों को दादरी रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद महिला कोच से 23 लोगों को गरिफ्तार किया। वहीं छतों पर यात्रा करते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया जबकि चेन खींचने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें मनोज, अनिल, राकेश कुमार, संजीव, मनोज राघव, संजय कुमार, संतोष, इरफान, सूरज, सोहनपाल, नवीन कुमार समेत 35 लोग शामिल हैं। आरपीएफ का यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें