फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग व महिलाओं के साथ ठगी करने वाले गड्डीबाज गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: पानीपत के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


नोटों की जगह थमा देते थे कागजों की गड्डी
बैंकों में बुजुर्ग और महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह के पांच बदमाश धरे
गिरोह का सरगना सम्मोहित करने में माहिर, 9 मामले सुलझाने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अपराध शाखा ने गड्डीबाज गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपी सीनियर सिटीजन व महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। बदमाश बैंकों में जाकर पीड़ित से असली नोटों की गड्डी लेकर उन्हें कोरे कागजों की गड्डी थमा देते थे। आरोपी ठगी की 100 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी के 9 केसों को सुलझाने का दावा किया है। गिरोह सरगना प्रवीण लोगों को सम्मोहित करने में माहिर था। ये गिरोह पानीपत में भी कई वारदात कर चुका है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-18 रोहिणी निवासी प्रवीण उर्फ लंगड़ा(35), सेक्टर-27, रोहिणी निवासी अमित(32), अनिल(23) रामचंदर उर्फ सिंकू (26) और जितेन्द्र कुमार(29) के रूप में हुई। आरोपी ने पानीपत में वारदात की हैं और उनका चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। इस बाबत पानीपत सिटी, हरियाणा में मामला दर्ज हुआ है। प्रवीण इस गिरोह का सरगना है और उसके खिलाफ दिल्ली में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी अनिल डुरेजा की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव रंजन की टीम ने सभी को गेट नंबर-तीन जापानी पार्क, रोहिणी से 27 नवंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंकों में जाते थे। ये बुजुर्ग लोगों व महिलाओं की सहायता करने के बहाने उनके साथ ठगी करते थे। एक आरोपी बुजुर्ग की फार्म भरने में सहायता करने की बात कहता था। तभी ये बुजुर्ग से असली नोटों की गड्डी ले लेते थे और पीड़ित को कोरे कागजों की गड्डी थमा देते थे। कोरे कागजों की गड्डी पर ऊपर व नीचे असली नोट होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें