फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने यातायात पुलिस के सिपाही को कुचला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक ने सिपाही को कुचला, गंभीर
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका के सेक्टर-23 में तेज रफ्तार कार ने यातायात पुलिस के सिपाही को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इंटरसेप्टर में आए फोटो के जरिये चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यातायात पुलिस का सिपाही मुकेश अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार दोपहर को वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान मुकेश ने एक कार को तेज रफ्तार से आते देखा। उसने रुकने का इशारा किया। जैसे ही मुकेश कार के सामने आया, तो चालक रफ्तार तेज कर वहां से भागने लगा, जिससे सिपाही कुचला गया। ब्यूरो
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें