फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिलाओं को ठगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिलाओं से ठगी
विज्ञापन


- आनंद विहार की वारदात, स्कूटी व बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- लूट का डर भय दिखाकर जेवरात उतरवाकर ले गए बदमाश, मामला दर्ज छानबीन जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दो बुजुर्ग महिलाओं को बदमाशों ने ठग लिया। मंदिर से लौट रही दोनों महिलाओं को आरोपियों ने लुटने का डर दिखाकर पहने गहने उतरवा लिए। फिर आरोपी महिलाओं के बैग में जेवरात रखने की बात कर उनके जेवरात उड़ा ले गए। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आनंद विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नीना (72) परिवार के साथ कड़कड़डूमा इलाके में रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह राधेपुरी में रहने वाली अपनी दोस्त कमलेश दुआ के साथ जागृति एंक्लेव स्थित कात्यायनी मंदिर गई थी। ई-रिक्शा में सवार होकर दोनों लौट रही थी। जैसे ही दोनों कड़कड़डूमा लाल बत्ती के पास पहुंची तो स्कूटी व बाइक सवार तीन लड़कों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर बताया कि इलाके में इतनी लूटपाट चल रही है और वह इतने जेवरात पहनकर घूम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने लुटने का डर दिखाकर दोनों के करीब छह कंगन उतरवा लिए। आरोपियों ने कहा कि वह कपड़े में लपेटकर उनके पर्स में रख देते हैं। महिला इसके लिए तैयार हो गई। आरोपी कपड़े में कंगन लपेटकर उनके पर्स में रखकर चले गए। आरोपियों के जाने के बाद महिलाओं ने कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें से कंगन गायब थे। पीड़िताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें