फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार व दो लाख न देने पर महिला की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला
विज्ञापन

की हत्या की कोशिश
- पति समेत चार पर कार और दो लाख लाने का दबाव डालने की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और स्विफ्ट डिजायर कार न लाने पर महिला के गले में चुन्नी डालकर हत्या की कोशिश की गई। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति प्रशांत शर्मा, ससुर हरिओम, सास उषा, जेठ निशांत व जेठानी कंचन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व हत्या की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव लुहारली निवासी रामपाल शर्मा ने पुत्री नीतू की शादी दादरी नगर की एस्कोर्ट कालोनी निवासी प्रशांत शर्मा के साथ वर्ष 2015 में की थी। रिपोर्ट में नीतू ने कहा है कि शादी में मिले दहेज से सुसराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोप है कि वे अतिरिक्त दहेज के लिए नीतू का उत्पीड़न करने लगे। मायके पक्ष ने इस संबंध में कई बार ससुराल वालों से वार्ता की और समझा-बुझाकर बेटी को ससुराल में छोड़कर आ गए। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और स्विफ्ट कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने 11 नवंबर को नीतू के गले में चुन्नी डालकर हत्या की कोशिश की और उसे पीटा। इसके बाद नीतू का मोबाइल व कुंडल छीनकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें