फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के लिए
विज्ञापन

----------
हेडिंग: दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत
महिलाओं के परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ममूरा और निठारी में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को दोनों महिलाओं के शव घर में पंखे से लटके मिले। महिलाओं के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली फेज थ्री और सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से शाहदरा, दिल्ली निवासी शालिनी उर्फ शालू की शादी 5 साल पहले मामूरा निवासी विवेक से हुई थी। शालिनी के माता-पिता बागपत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। मायके वालों का आरोप है कि शादी के तीन साल बाद सुसराल वाले शालू को 10 लाख रुपये लाने के लिए कहने लगे। मना करने पर उससे मारपीट की जाती थी। भाई प्रदीप ने बताया कि करीब 15 दिन पहले शालू बेटे को लेकर शाहदरा चली आई थी। सोमवार को ही वह मामूरा पहुंची थी। मंगलवार को करीब 12 बजे विवेक ने उन्हें शालू की मौत की सूचना दे दी। वहीं, पति विवेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुबह उसने किसी बात को लेकर बेटे को एक थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद शालू कमरे में चली गई। करीब 11 बजे वह शालू के कमरे में गए तो वह पंखे से लटकी हुई थी। एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। अगर इस मामले में किसी तरह की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी लिपि हलधर निठारी में रहती थी। मंगलवार सुबह 11 बजे लिपि फ्रिज में कुछ सामान रख रही थी। पति सौरभ ने सामान रखने को मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद लिपि ने कमरे में जाकर पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद सौरभ कमरे में गया तो उसने लिपि के शव को पंखे से लटका पाया। सौरभ ने लिपि को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस से इसकी लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें