फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के बैंक खाते से निकाले 2.25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा सहित हमीरपुर के लिए
विज्ञापन

---------------------
हेडिंग: रिटायर्ड सैनिक के बैंक खाते से निकाले 2.25 लाख
पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाने में सहकर्मी के खिलाफ दर्ज कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिल्डर के प्रोजेक्ट पर काम करने वाले रिटायर्ड सैनिक के बैंक खाते से 2.25 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साथ में काम करने वाले एक व्यक्ति ने डेबिट कार्ड की जानकारी चोरी कर ली और अकाउंट से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से हिमाचल के कांगड़ा जिला निवासी कल्याण सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। फिलहाल, वह ग्रेटर नोएडा के बादौली बांगर गांव में किराये पर रहते हैं और एक बिल्डर के प्रोजेक्ट में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले पत्नी आई थी। वह उन्हें पैसे देने के लिए एटीएम से पैसे निकालने गए। इस दौरान सहकर्मी प्रमोद गुप्ता भी साथ में था। आरोप है कि प्रमोद ने उनके डेबिट कार्ड की डिटेल व पासवर्ड इस दौरान चोरी कर लिया। उसके बाद कुल 14 बार पेटीएम से खरीदारी कर दो लाख 25 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। बैंक डिटेल मांगी तो प्रमोद का नाम व पता सामने आया। उसे पूछा तो उसने खरीदारी की बात को स्वीकार किया और जल्द पैसे वापस करने का भरोसा दिया। इसके बाद वह नौकरी छोड़ कर पैतृक गांव हमीरपुर के कैंथी गांव चला गया। आरोपी ने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। कल्याण ने आरोपी के खिलाफ नॉलेज पार्क थान पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें