फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दो युवकों को मारी गोली, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी के बाद दो युवकों को मारी गोली
विज्ञापन

एक की हालत नाजुक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उत्तम नगर इलाके में बुधवार देर रात घर के बाहर बैठे दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को बुधवार रात हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी के डी ब्लॉक में एक मकान के बाहर जावेद और आजाद को गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस ने घायल दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। आजाद को चार गोली लगी है। जबकि जावेद को एक गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद ने पुलिस को बताया कि ओमविहार निवासी कौशर ने उनके ऊपर हत्या करने की नीयत से गोली चलाई है। उसकी आजाद से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। लोगों ने समझा बुझाकर दोनों को अलग कर दिया था। 45 मिनट बाद वह पिस्टल लेकर आजाद के घर के बाहर आकर गोली चला दी। आजाद के गर्दन, पेट, हाथ और पैर में गोली लगी है। पुलिस फरार कौशर की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें