फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रोकने पर एएसआई पर चलायी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कार रुकवाने पर एएसआई पर चलाई गोली
विज्ञापन


- पिस्टल में गोली फंसने से बाल बाल-बचा पुलिसकर्मी
- आरोपी ने पुलिसकर्मी पर लगाया पिस्टल तानने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 इलाके में तलाशी के लिए कार रुकवाने पर युवक ने एएसआई पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली पिस्टल में फंस गई। फिर लोगों ने एएसआई से हाथापाई कर रहे युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान धुलसिरस गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उसने एएसआई पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एएसआई राजेेंद्र द्वारका सेक्टर-23 थाने में तैनात हैं। 1 नवंबर की रात उनकी ड्यूटी द्वारका अंडरपास के पास बेरिकेड पर थी। उनके साथ सिपाही हरि सिंह भी मौजूद था। दोनों एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। तभी लाल रंग की ब्रेजा कार को रोका और चालक से गाड़ी के कागजात मांगे। इतना सुनते ही चालक पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हाथापाई पर उतर आया। सिपाही हरि सिंह बीच बचाव करने लगा तो आरोपी ने हरि सिंह के अंगुठे को दांत से काट लिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी कार से पिस्टल निकाली और एएसआई पर गोली चला दी। लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। तभी राहगीरों ने आरोपी को काबू कर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एएसआई ने आरोपी पर गोली चलाने का आरोप लगाया। वहीं, आरोपी ने भी पुलिस को पिस्टल तानने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें