फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। ममूरा में रहने वाली एक युवती पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से 30 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। युवक का आरोप है कि युवती उसके साथ लिवइन में रहती थी। उसी दौरान उसने युवक की अश्लील वीडियो बना ली थी। वहीं युवती का कहना है कि युवक ने उससे 30 हजार रुपये लिए है। दोनों ने फेज-3 पुलिस से मामले की शिकायत की है। दोनों एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों तीन महीने तक लिवइन में रह रहे थे। आरोप है कि युवक दो महीने पहले उससे अलग रहने लगा तो युवती ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी और युवक से 30 हजार रुपये ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें