फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आ रही फंडिंग से युवाओं का हो रहा गलत इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी फंडिंग से युवाओं को
विज्ञापन

अपराध में धकेलने पर चिंता
- प्रगति मैदान में शुरू हुआ 21वां इंडियन इंटरनेशनल सुरक्षा एक्सपो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर का कहना है कि विदेशों से आ रही फंडिंग से देश के युवाओं को अपराध में धकेला जा रहा है। इसके कारण देश में अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस फंडिंग का पता लगाना चाहिए। गृह मंत्रालय की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन फिर भी वह लगातार इसके लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रगति मैदान में 21वें इंडियन इंटरनेशनल सुरक्षा एक्सपो के उद्घाटन कार्यक्रम में अहीर ने कहा कि बड़ी मात्रा में विदेशी फंडिंग के जरिये भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। गृह मंत्रालय को इन मामलों से भी निपटना होता है केंद्रीय मंत्री ने खाड़ी देशों से आने वाली फंडिंग और धार्मिक स्थलों में युवाओं को गुमराह करने की जानकारी देते हुए कहा कि बाहरी ताकतें लगातार इसकी कोशिश में लगी हैं। हंसराज अहीर ने बताया कि भविष्य में नेशनल डाटाबेस फॉर सेक्सुअल ऑफेंडर्स के जरिये राज्यों की पुलिस को तुरंत अपराधी की जानकारी दी जा सकेगी। यही नहीं, नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत एक फोन नंबर जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एलसी गोयल, गृह मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी विवेक भारद्वाज, आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक दीपक कुमार, आईटीपीओ के जनरल मैनेजर अजय कुमार वशिष्ठ भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें