फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी में नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चलायी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी में नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चलाई गोलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली । प्रशांत विहार इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। हालांकि, उसे गोली नहीं लगी, लेकिन छर्रा लगने से वह घायल हो गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित युवक से पूछताछ कर रही है। शुरूआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। घायल युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है।
सूरज सपरिवार रोहिणी सेक्टर 11 इलाके में किराए के मकान में रहता है। सोमवार दोपहर सूरज को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूरज को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से चार कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय सूरज घर से निकलकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह सीढ़ियों से उतर रहा था। घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाश उसपर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली चलता देख सूरज सीढिय़ों से उपर की ओर भागा और अपनी जान बचाई। हालांकि कुछ छर्रे लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें