फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला नाबालिग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

अटल के लिए फेसबुक पर अभद्र
टिप्पणी करने वाला नाबालिग धरा
- मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का है निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के अनंत में विलीन होने पर उनके खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नाबालिग को पुलिस ने मंगलवार को जेवर चौराहे से पकड़ लिया। पुलिस उसे बाल न्यायिक अधिकारी के पास प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को फेसबुक पर एक आईडी से पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजस्थान के गवर्नर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा वाली पोस्ट शनिवार को डाली गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेवर कोतवाली पहुंचकर फेसबुक के माध्यम से समस्त भारतवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक सूचना के बाद फेसबुक पर पोस्ट डालने वाला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को जेवर चौराहे के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें