फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचायतन गांव के चार घरों से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पचायतन गांव के चार घरों से लाखों का सामान चोरी
- कांवड़ को लेकर हुए झगड़े के बाद से पुरुष हैं फरार
- महिलाओं का कमरा बाहर से बंद कर की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पचायतन गांव में शुक्रवार तड़के चोरों ने चार घरों से लाखों के नकदी-सामान चोरी कर लिया। कुछ दिन पहले गांव में कांवड़ को लेकर संघर्ष हुआ था और पुलिस ने 38 लोगों को नामजद कर तीन एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से नामजदों के परिवार से पुरुष फरार चल रहे हैं। जिन घरों में चोरी हुई, उन घरों में भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। चोरों ने महिलाओं को बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में बंद कर वारदात की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के पचायतन गांव में दस दिन पहले कांवड़ लेकर जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे और फायरिंग हुई थी। इसमेें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने तीन एफआईआर संगीन धाराओं में दर्ज की थीं। इसके बाद से नामजद व कुछ अन्य पुरुष भी फरार चल रहे हैं। इन्हीं में से एक पक्ष के महेंद्र के घर से चोरों ने 30 हजार रुपये, सोने के आभूषण और अन्य सामान, लाला के घर से 40 हजार रुपये के आभूषण और घरेलू सामान, आशा के घर से चोरों ने दो हजार रुपये, आभूषण, टीवी, फ्रीज, गैस सिलेंडर, देवीराम के घर से भी नकदी और आभूषण चोरी किए गए हैं। लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान गांव में पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद उनके यहां वारदात की गई। इस मामले में पीड़ित महेंद्र के भाई हेमराज नें तहरीर दी है। सीओ पीयूष कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सुबह चार बजे केस में नामजद होने के कारण इन्हीं घरों में दबिश भी दी गई थी। तब तक कोई वारदात नहीं हुई थी। इसके चलते प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें