फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपवास गांव के नजदीक एक युवक ट्रेन से गिर गया। युवक की आयु करीब 25 साल है। युवक ट्रेन से गिरने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसको दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन


मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में महिला के साथ मारपीट करने के मामले की चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता ने एसपी देहात से शिकायत की। महिला की शिकायत पर दादरी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में मुनेश परिवार के साथ रहती है। चार दिन पहले वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि कॉलोनी निवासी मनोज घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट पर उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता ने दोबारा मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें