फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के कारोबारी से दिल्ली में पिस्टल की बट मारकर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर एटा यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


एटा के कारोबारी को दिल्ली में पिस्टल की बट मारकर लूट

नई दिल्ली। देर रात ऑटो से खोड़ा कालोनी अपनी ससुराल जा रहे एटा के मोबाइल कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने गाजीपुर फूल मंडी के पास 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से प्रहार कर कारोबारी अमित गुप्ता (31) को घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमित परिवार के साथ नई बस्ती, शिकोहाबाद, एटा, यूपी में रहता है। उसका मोबाइल का कारोबार है। बुधवार सुबह वह काम के सिलसिले में दिल्ली आया और रोहिणी में रहने वाली मौसी के घर चला गया। वहां से अपना काम निपटाकर अमित रात के समय गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी स्थित अपनी ससुराल के लिए निकल गया। इस दरम्यान आनंद विहार मेट्रो से उतरकर अमित खोड़ा कालोनी के लिए ऑटो में बैठ गया। देर रात को उसका ऑटो जैसे ही गाजीपुर फूल मंडी के पास पहुंचा। ओवरटेक कर बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो को रुकवा लिया। एक आरोपी जबरन अमित की जेब से रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने उसे पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। अमित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें