फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड कारोबारी के कर्मचारी से चोरों ने उड़ाए 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
डायमंड कारोबारी के कर्मचारी
विज्ञापन

से चोरों ने उड़ाए 20 लाख
- पिट्ठू बैग में रुपये रखकर स्कूटी पर करोलबाग से चांदनी चौक आ रहा था
- सब्जी मंडी इलाके में बदमाशों ने पिट्ठू बैग से निकाले 20 लाख रुपये
- सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली सब्जी मंडी इलाके में बदमाशों ने डायमंड कारोबारी के कर्मचारी के बैग से 20 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के समय पीड़ित कर्मचारी राजेश गोस्वामी (38) करोल बाग से रुपये लेकर चांदनी चौक एक दूसरे कारोबारी के पास जा रहा था। इस बीच किसी ने उसके पिट्ठू बैग से रुपये उड़ा लिए। चोरी की वारदात का पता चलते ही राजेश के होश उड़ गए। उसने फौरन अपने मालिक व पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सब्जी मंडी थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजेश परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहता है। वह पिछले कई वर्षों से करोलबाग स्थित सन्नी कक्कड़ नामक डायमंड कारोबारी के पास नौकरी करता है। अक्सर सन्नी मोटी पेमेंट की लेनदेन भी राजेश से करवा लेता है। सोमवार शाम सन्नी ने 20 लाख रुपये राजेश को देकर चांदनी चौक के एक दूसरे कारोबारी को देकर आने के लिए कहा। राजेश ने एक पिट्ठू बैग में रुपये डाले और वह स्कूटी से रुपये लेकर निकल गया। बैग को उसने अपनी कमर पर टांगा हुआ था। इस बीच वह सब्जी मंडी इलाके के राजेंद्र मार्केट पहुंचा। यहां ट्रैफिक काफी धीमा था। इसी दौरान पीछे एक अन्य स्कूटी सवार युवक ने बताया कि उसके बैग की चेन खुली हुई है। राजेश ने जैसे ही अपना बैग देखा, उसके होश उड़ गए। बैग से रुपये गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस राजेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें