फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रसाद नगर में आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विशाल (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी आशू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की मानें तो विशाल के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज थे। वह इलाके का घोषित बदमाश था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विशाल परिवार के साथ देव नगर में रहता था। बुधवार रात को वह कुछ लड़कों के साथ पार्क में बैठा हुआ था, तभी उसका जानकार आशू दो लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आते ही उसने चाकू से विशाल पर हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विशाल को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को प्रसाद नगर थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह व अन्य की टीम ने आशू को दबोच लिया। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें